फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Fee Hike: महामना की बगिया में जोरदार हंगामा, कुलपति की गाड़ी पर चढ़कर ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 21 Oct 2022 08:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में फीस वृद्धि पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम तो भारी हंगामा हो गया। फीस वृद्धि वापसी के लिए आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने  कुलपति की गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को भड़क गया। पिछले कई दिनों से धरने पर बैठने के बाद भी कुलपति द्वारा कोई निर्णय न लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने महामना की बगिया में जोरदार हंगामा किया।

विज्ञापन


संगीत-मंच कला संकाय के सामने कुलपति की गाड़ी रोक के उसके ऊपर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसे लेकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। छात्रों का गुस्सा बढ़ता देख कुलपति को भी पीछे के दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा।

फीस वृद्धि के विरोध में सात दिन से चल रहा धरना

बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एक सप्ताह से धरना दे रहे कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन पर गलत तरीके से फीस वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए उसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी बीएचयू प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है।

विज्ञापन

छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को जब कुलपति किसी काम से संगीत एवं मंच कला संकाय गए थे। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कुलपति की गाड़ी देखी तो वो भी मंच कला संकाय पहुंच गए। वहां गाड़ी के ऊपर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुलपति द्वारा कोई ठोस निर्णय लिए जाने नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया कि वह कुलपति से अपनी बात रखने गए थे लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं कुलपति पीछे के दरवाजे से निकल कर बाहर चले गए।
पढ़ें: देव दीपावली तक बनारस में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, घर छोड़ने से पहले पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें