फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू आईबैंक को मिली दो कार्निया, दो जरूरतमंदों को मिलेगी रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में आईबैंक को दो कार्निया दान में मिली। दो जरूरतमंद लोगों के आंखों की रोशनी लौटाने में मदद मिलेगी। आईबैंक के चेयरमैन प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि काशी विद्यापीठ के पास घंटी मिल स्थित रतन चंद रुपानी का इलाज न्यूरोलॉजी वार्ड में डॉ. वीएन मिश्रा के देखरेख में चल रहा था। इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके पुत्र गौरव नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। सूचना मिलने पर टीम में शामिल आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. विशाल सरकार, डॉ. अनुष्का कयाल ने रतन का नेत्रदान करवा दिया। प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि आई बैंक की टीम ने इस कार्य के लिए नेत्रदाता परिवार को सम्मान पत्र दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें