वाराणसी। अर्नब चक्रवाती तूफान व बारिश से फूलों के दाम में उछाल है। शनिवार को पांच से छह हजार रुपये तक सैकड़ा गेंदा की माला बिकी। इंग्लिशिया लाइन फूल मंडी में पूर्वांचल के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश तक के व्यापरी दिवाली की खरीदारी के लिए पहुंचे थे। सुबह से रात तक मोल-भाव कर खरीदारी की। बाहरी के साथ लोकल व्यापरियों की भीड़ रही। रविवार को शहर के लोग खरीदारी करेंगे। दिवाली पर सजावट व पूजा के लिए फूल की खरीदारी धनतेरस के एक दिन पहले से ही शुरू हो गई। व्यापारी ईश्वरचंद्र मौर्य, संतोष पाल ने बताया कि बड़ा गेंदे की माला महंगी है। शनिवार को पांच से छह हजार रुपये सैकड़े बिकी। छोटे गेंदा की माला दो हजार रुपये, मुरली की माला दो से ढाई हजार रुपये, कुंद की माला एक हजार से 15 सौ रुपये सैकड़े बिकी। वहीं, कोलकाता से लाए गए कमल का फूल एक पीस 30 रुपये में बिका। ब्यूरो