काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-18 के दाखिले के लिए होने वाली बीकॉम और बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।
पहले ये दोनों प्रवेश परीक्षाएं 21 मई को क्रमश: पहले और दूसरे शिफ्ट में होनी थीं लेकिन इसी दिन आईआईटी जेईई एडवांस की प्रतियोगी परीक्षा के चलते इसमें फेरबदल किया गया है।
अब बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 24 मई को पहले शिफ्ट में होगी, वहीं बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा 25 मई को पहले शिफ्ट में होगी। यह जानकारी संयुक्त कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) डॉ. एमआर पाठक ने दी है।