फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह बीमारी ‘एमएनडी’ से आगाह करेगी बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. वीएन मिश्रा की डाक्यूमेंट्री

Mon, 11 Dec 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
26 जनवरी को महामना को समर्पित की जाएगी डाक्यूमेंट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नसों को गला देने वाली भयावह बीमारी ‘मोटर न्यूरॉन डिजीज’ (एमएनडी) पर अभी तक दवा भले नहीं बन सकी लेकिन इसके खतरे से आगाह करने के लिए डाक्यूमेंट्री बनकर तैयार है।
विज्ञापन

‘द डाइंग मैन एंड हिज डाइंग सिटी’ डाक्यूमेंट्री को बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. वीएन मिश्र के निर्देशन में तैयार किया है नरेंद्र आचार्य ने। इस डाक्यूमेंट्री में मणिकर्णिका महाश्मशान पर मोक्ष की अवधारणा भी दिखेगी और रामनगर किले के वैभव से लेकर और महामना की कर्मस्थली बीएचयू में कर्तव्य पथ पर बढ़ने की प्रेरणा भी।

26 जनवरी को इस डाक्यूमेंट्री को बीएचयू में महामना को समर्पित किया जाएगा। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के हाथों इस डाक्यूमेंट्री को रिलीज कराने की योजना है। धीरे-धीरे नसों को गलाकर मौत की नींद सुनलाने वाली बीमारी मोटर न्यूरॉन डिजीज के आंकड़े भी कम चौंकाने वाले नहीं है।
विज्ञापन


बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. वीएन मिश्र से इस बीमारी से पीड़ित 543 लोग इलाज करवा रहे हैं। अब तक कोई कारगर दवा न होने की वजह से उनकी जिंदगी बचेगी या नहीं, यह कह पाना तो मुश्किल है लेकिन बीमारी के प्रति लोगों को इस डाक्यूमेंट्री के जरिए सावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक्यूमेंट्री में दिखेगा तिल तिल कर मरता हुआ एक आदमी

बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. वीएन मिश्र - फोटो : अमर उजाला
18 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री की शूटिंग मणिकर्णिका घाट, तुलसी घाट के अलावा बीएचयू रामनगर, वरुणा, असि और गंगा के तटों पर की गई है। इसमें मणिकर्णिका के मोक्ष की अवधारणा से लोग परिचित होंगे। तिल तिल कर मरता हुआ एक आदमी भी इस डाक्यूमेंट्री में दिखेगा और मरता हुआ उसका शहर भी।

इस फिल्म का नायक अपनी जिंदगी से जूझने के साथ ही अपने शहर के हाल की भी फिक्र करता दिखेगा। इस डाक्यूमेंट्री में बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने भी काम किया है।

बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. वीएन मिश्र  ने कहा कि इस डाक्यूमेंट्री को बनाने का उद्देश्य है कि इस बीमारी के बारे में लोग जान जाएं। चिकित्सक इस पर और अधिक से अधिक शोध करें और रोगियों के इलाज के लिए दवाएं इजाद करें।

बता दें कि प्रो. वीएन मिश्र इससे पहले मिर्गी पर डाक्यूमेंट्री बना चुके हैं। इस डाक्यूमेंट्री की देश विदेश में काफी सराहना मिली थी। अभी हाल ही में इन्होंने मोबाइल और कंप्यूटर पर पोर्न साइट्स ओपेन करने से रोकने के लिए एप भी बनवाया था। हर हर महादेव नाम की यह ऐप चर्चा में रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें