फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तीन माह बाद लौटी बीएचयू चिकित्सक के चेहरे पर मुस्कान, ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी का हुई थीं शिकार

Sun, 27 Jun 2021 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

30 मार्च 2021 को बीएचयू की डॉक्टर ओएलएक्स साइट पर फ्रीज खरीदारी के दौरान शिकार हो गई थीं।  उनके खाते से एक लाख 77 हजार 150 रुपये गायब हो गए थे। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
चिकित्सक को पुलिस ने लौटाए पैसे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलएक्स साइट पर फ्रीज खरीदारी के दौरान साइबर जालसाजी की शिकार हुई बीएचयू की चिकित्सक अंकिता सिंह के चेहरे पर रविवार को मुस्कान लौट आई। तीन माह पूर्व हुई धोखाधड़ी मामले में साइबर थाना की पुलिस ने एक लाख 77 हजार 150 रुपये बरामद कराया और थाने में डॉ. अंकिता सिंह को सौंपा। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर अंकिता सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कमिश्नरेट पुलिस के कार्यों को काफी सराहा।

विज्ञापन


दरअसल, 30 मार्च 2021 को बीएचयू की डॉ. अंकिता सिंह से ओएलएक्स साइट पर फ्रीज खरीदारी के दौरान एक लाख 77 हजार 150 रुपये की धोखाधड़ी हो गई थी। खाते से इनकी बड़ी रकम गायब होने पर परेशान डॉ. अंकिता सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

सारनाथ स्थित साइबर थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि आईटी और धोखाधड़ी मामले में जांच पड़ताल करते हुए चिकित्सक के खाते से गायब रकम को  वापस दिलाया गया। वहीं उन्होंने अपील किया कि आनलाइन खरीदारी के समय बहुत सतर्कता बरतें। सामान की खरीद फरोख्त के दौरान भुगतान से पहले एक बार जरूर फेस टू फेस मुलाकात करें। किसी लुभावने स्कीम और सामान के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें