फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में गोडसे पर नाटक को लेकर विवाद, जांच कमेटी ने यूजीसी को भेजी यह रिपोर्ट

Sun, 18 Mar 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में आयोजित युवा महोत्सव संस्कृति के दौरान मराठी नाटक मी नाथु राम गोडसे बोलताय के हिंदी संस्करण मंचन को लेकर शुरू विवाद अब थमता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मामले में छात्रों की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर बनी जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट यूजीसी को भेज दी है। रिपोर्ट में इस नाटक को विश्वविद्यालय के मुख्य युवा महोत्सव स्पंदन से पहले संकाय स्तर पर आयोजित महोत्सव में स्क्रीनिंग के दौरान ही बाहर करने का जिक्र है।

विश्वविद्यालय में अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन से पहले संकाय स्तर पर होने वाले आयोजनों के माध्यम से ही उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को मुख्य आयोजन में भाग लेने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


कला संकाय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव 19 से 21 फरवरी के दूसरे दिन कला संकाय सभागार में मराठी नाटक का मंचन हुआ था। इस पर आपत्ति जताते हुए छात्रों ने न केवल कला संकाय प्रमुख से शिकायत की बल्कि लंका थाने में तहरीर देकर इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताया था।
विज्ञापन

नाटक के बाद हुआ था जमकर विरोध

ugc
यह भी कहा था कि इसके माध्यम से महात्मा गांधी की हत्या को सही ठहराने के साथ ही उनके हत्यारे गोडसे का महिमा मंडन किया गया। इधर, विरोध के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कला संकाय प्रमुख के निर्देशन में गठित जांच कमेटी ने जांच की।

अब जो रिपोर्ट कुलसचिव के माध्यम से यूजीसी को भेजी गई है, उसमें यह बताया गया है कि आयोजन समिति ने संकाय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही इसे स्पंदन के लिए अस्वीकृत कर दिया था।

साथ ही, यह भी लिखा गया है कि विश्वविद्यालय में होने वाले महोत्सव में कोई भी ऐसा नाटक, कार्यक्रम नहीं दिखाया जाता है कि जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिकता, राजनीतिक विषयों को शामिल किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें