फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: अस्पताल में 50 सुरक्षा कर्मी, जगह-जगह सीसी कैमरा, नवजात को किसने फेंका; नहीं मिल सकी कोई ठोस जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल परिसर में नवजात को फेंके जाने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद जिम्मेदार व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। वहीं ओपीडी से लेकर वार्ड तक आवारा कुत्तों की मौजूदगी भी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
मोर्चरी में रखवाया गया नवजात का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड, जांच काउंटर, इमरजेंसी काउंटर सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा के नाम पर एक दो नहीं बल्कि 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। जगह-जगह सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद भी बृहस्पतिवार रात में बाल रोग विभाग के आगे नवजात को फेंकने और कुत्ते के मुंह में लेकर अस्पताल परिसर में घूमते रहने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। इस तरह की घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के बाद भी शुक्रवार को ओपीडी से लेकर वार्ड तक कुत्ते घूमते नजर आए।

बृहस्पतिवार रात एक कुत्ता नवजात को मुंह में लेकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा। कुत्ता नवजात को अस्पताल में ईएनटी विभाग के आगे मंदिर के पास सड़क पर छोड़कर चला गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया का कहना है कि परिसर में लगे कैमरों को दिखवाया जा रहा है। अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सुरक्षाकर्मियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि नियमानुसार 72 घंटे तक मोर्चरी में नवजात का शव रखवाकर इसकी शिनाख्त कराई जा रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

विज्ञापन

कैमरे में इमरजेंसी की ओर से आता दिखा कुत्ता
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम अस्पताल में बने कंट्रोल रूम के साथ ही अन्य जगहों पर लगे सीसी कैमरों को खंगालती रही। नवजात को किसने, किस जगह और क्यों फेंका। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 

पुलिस के अनुसार कैमरे में कुत्ता इमरजेंसी की ओर से 99 नंबर काउंटर होते हुए छोटे गेट की ओर आता दिख रहा है। नवजात को कुत्ते ने कहां से उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वैसे जिस तरह की यह घटना हुई, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। बीएचयू अस्पताल में नवजात को फेंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले अक्तूबर 2023 में भी एक बच्ची को बाल रोग विभाग के गेट के सामने फार्मेसी के पास एक महिला छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें