कैमरे में इमरजेंसी की ओर से आता दिखा कुत्ता
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम अस्पताल में बने कंट्रोल रूम के साथ ही अन्य जगहों पर लगे सीसी कैमरों को खंगालती रही। नवजात को किसने, किस जगह और क्यों फेंका। इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार कैमरे में कुत्ता इमरजेंसी की ओर से 99 नंबर काउंटर होते हुए छोटे गेट की ओर आता दिख रहा है। नवजात को कुत्ते ने कहां से उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वैसे जिस तरह की यह घटना हुई, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। बीएचयू अस्पताल में नवजात को फेंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले अक्तूबर 2023 में भी एक बच्ची को बाल रोग विभाग के गेट के सामने फार्मेसी के पास एक महिला छोड़कर गई थी।