बीएचयू में सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए हुई पीजी प्रवेश का परिणाम जारी हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से 105 में से फिलहाल 61 पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी हो गया है, बाकी का आना बाकी है।
विश्वविद्यालय में 15 अप्रैल से 27 मई के दौरान हुई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक के 23 और स्नातकोत्तर के 125 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। 12 हजार सीटों के लिए 4.61 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा नियंता की ओर से एमएससी बॉटनी, जूलोजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कृषि, फूड साइंस, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, एमए इंग्लिश, पॉलिटकल साइंस, हिंदी, उर्दू, नेपाली, बंगाली समेत 61 पाठयक्रमों का परिणाम जारी किया गया है। वेबसाइट
www.bhuonline.in से परिणामों की जानकारी ली जा सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसलिंग कराने की तैयारी चल रही है।