फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Convocation: आर्य महिला पीजी कालेज की छात्राओं को मेडल और उपाधि मिली, खिल उठे चेहरे; लिया आशीर्वाद

Fri, 12 Dec 2025 09:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: समारोह में 999 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. रचना दूबे, डॉ. शशिकांत दीक्षित प्रोफेसर भावना त्रिवेदी प्रोफेसर बिंदु लहड़ी, डॉक्टर मीनाक्षी बाजपेयी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
गुरुजनों ने छात्राओं को दी उपाधि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ शुक्रवार को बीएचयू से संबद्ध आर्य महिला पीजी कालेज की छात्राओं को भी मेडल और उपाधि प्रदान की गयी। बीएचयू के महामना 150वां बर्थ एनिवर्सरी हाल सेमिनार कांप्लेक्स इंस्टिच्यूट ऑफ साइंस के सभागार में आयोजित समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर की सात छात्राओं को आठ गोल्ड मेडल एवं पांच बीएचयू मेडले प्रदान किए गए

विज्ञापन


समारोह सर्वप्रथम मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इसके बाद अन्य छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। स्नातक में 629 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इसमें कला वर्ग में 306, सामाजिक विज्ञान वर्ग में 323 छात्राएं शामिल थी। स्नातकोत्तर में 233 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।

कला वर्ग में 102 एवं समाजिक विज्ञान वर्ग में 131 उपाधियां बांटी गईं। वाणिज्य वर्ग में 133 उपाधि प्रदान की गई। बीकाम में 91 एवं एम. काम. में 42 उपाधि शामिल रहीं। चार छात्राओं को पीएचडी भी प्रदान की गई। दिप्ती आर्या हिंदी, ज्योति जायसवाल राजनीति विज्ञान, अनिमा मेहता मनोविज्ञान, बरनाली सरकार अर्थशास्त्र शामिल रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मीनाक्षी बाजपेयी ने किया। स्वागत उद्बोधन आर्य महिला पीजी कालेज की प्राचार्या प्रो. रचना दूबे ने किया। इस मौके पर बीएचयू कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ आर्य महिला पीजी कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उपाधि पाकर खिल उठे चेहरे। - फोटो : संवाद
इन छात्राओं को मिले गोल्ड मेडल
स्नातक में सिमरन कुमारी (अर्थशास्त्र विभाग) बीएचयू मेडल, जागृति पांडेय (संगीत वाद्य विभाग) बीएचयू मेडल एवं म्यूजिक एसोसिएशन प्राइज, कुमारी आकांक्षा वर्मा बीएचयू मेडल (राजनीति विज्ञान विभाग)  कुमारी मुस्कान बग्गा, (बीकॉम), कपूर चंद्र गर्ग गोल्ड मेडल।

स्नातकोत्तर में कुमारी कोप्पुरोतु ईशान्या (अंग्रेजी विभाग) बीएचयू मेडल के साथ पंडित राम लखन पांडेय मेमारियल गोल्ड मेडल, मुनेसर देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल, डॉ. सुनंदा मुखर्जी मेमोरियल गोल्ड मेडल, मिस सोमिता दत्ता मेमोरियल गोल्ड मे मेडल (कुल पांच मेडल)। कुमारी गौरी जे (अर्थशास्त्र विभाग) (दो मेडल) रेणुका एवं सतीश चंद्र पॉल गोल्ड मेडल, लज्जा मेल्होत्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल। पायल मुखर्जी (बंगला विभाग) (दो मेडल) बीएचयू मेडल पूर्णिमा चक्रवर्ती मोमोरियल गोल्ड मेडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें