फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू छात्रों को प्रमोट करने की एनएसयूआई ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के स्नातक और स्नातकोतर छात्रों को प्रमोट करने की मांग एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने उठाई है। इसके लिए पदाधिकारियों ने कुलपति से मिलकर उन्हें 150 छात्रो के समर्थन वाला मांग पत्र भी सौंपा। एनएसयूआई बीएचयू इकाई के प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, जगन्नाथ दुबे आदि ने बताया कि हिंदी विभाग के फाइनल ईयर के विदेशी छात्र छात्राओं को 10 प्रतिशत अंक देकर जिस तरह पास किया गया है,यह स्वागत योग्य कदम है। इसी आधार पर ही फाइनल ईयर के सभी छात्र छात्राओं को प्रमोट कर दिया जाए तो ठीक है। पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को बिना परीक्षा में शामिल किए उनके पूर्व प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट कर दिया जाए जबकि फाइनल ईयर के छात्रों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त अंक के साथ पास किए जाने की मांग पदाधिकारियों ने कुलपति से की है। इस दौरान निर्भय सिंह, विकास चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें