फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU CHS Entrance: बीएचयू के स्कूलों की प्रवेश परीक्षाएं 26 अप्रैल से, इन कक्षाओं में दाखिला ई-लॉटरी से

Thu, 20 Apr 2023 05:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाएं 26 से 30 अप्रैल आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस बार वारासी जिले में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 20 केंद्र विश्वविद्यालय परिसर जबकि 22 केंद्र परिसर से बाहर रहेंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू सीएचएस की परीक्षा देकर निकलते छात्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से संचालित स्कूलों के लिए 2023 के सत्र में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। बीएचयू से जुड़े स्कूलों में दाखिले के लिए 26 से 30 अप्रैल के बीच परीक्षा कराई जाएगी। इसी सिलसिले में गुरुवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय समिति कक्ष में स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रवेश संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


बीएचयू से जुड़े स्कूलों की प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा नौ और कक्षा 11 में कला, वाणिज्य, बायोलॉजी, गणित विषयों की प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कराई जाएगी। इस वर्ष दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए 1,12,693 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

वाराणसी में कुल 42 परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में बने हैं। 22 केंद्र परिसर से बाहर बनाए गए हैं। 
ये भी पढ़ें: पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, डॉक्टरों ने बताया बचने के लिए क्या करें क्या ना करें

विज्ञापन

23 अप्रैल से लॉटरी के जरिये प्रवेश, 22,899 आवेदन आए

नर्सरी, एलकेजी, कक्षा-एक, कक्षा-छह की प्रवेश प्रक्रिया ई-लॉटरी के जरिये 23 अप्रैल को पूरी की जाएगी। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए 22,899 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पारदर्शिता के लिहाज से प्रवेश प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग और वेबकास्टिंग कराई जाएगी। बीएचयू की वेबसाइट के जरिये ई-लाॅटरी का सजीव प्रसारण भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

ये हैं स्कूल

  • सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल कमच्छा
  • सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल कमच्छा
  • रणवीर संस्कृत विद्यालय कमच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें