फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU CHS: बीएचयू के विद्यालयों में दाखिले के लिए पूरी हुई ई-लॉटरी की प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षाएं 26 अप्रैल से

Sun, 23 Apr 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू की ओर से संचालित विद्यालयों में नर्सरी, एलकेजी, कक्षा-एक और कक्षा-छह की प्रवेश प्रक्रिया ई-लॉटरी के जरिये रविवार को पूरी हुई।  पारदर्शिता के लिहाज से प्रवेश प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग और वेबकास्टिंग कराई गई। 
विज्ञापन
बीएचयू के विद्यालयों में दाखिले के लिए पूरी हुई ई-लॉटरी की प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से संचालित श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, सेंट्रल हिन्दू ब्वॉयज स्कूल और गर्ल्स स्कूल में दाखिले के लिए रविवार को ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई। तीनों विद्यालयों में नर्सरी, एलकेजी, कक्षा एक और छह में प्रवेश के लिए ई-लॉटरी का आयोजन कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय के चाणक्य सभागार में किया गया।

विज्ञापन


कक्षा नौ और कक्षा 11 में कला, वाणिज्य, बायोलॉजी, गणित विषयों की प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कराई जाएगी। इस वर्ष दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए 1,12,693 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 केंद्र विश्वविद्यालय परिसर में बने हैं। 22 केंद्र परिसर से बाहर बनाए गए हैं। 

रविवार को सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल (प्राइमरी) में एलकेजी की 120 और कक्षा छह की 83, सेन्ट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल में कक्षा छह की 90 और प्राइमरी (बरकछा) में नर्सरी की 40 एवं श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक की 40 सीटों पर ई-लॉटरी से प्रवेशार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनस और बठिंडा के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही बीएचयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। लॉटरी समिति के सदस्य प्रो. जीपी सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया है। इस अवसर पर स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डियाल, लॉटरी समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें