फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU-CHS:सीएचएस की सीटें फुल, 11वीं मैथ में एक सीट वेटिंग में

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) के गर्ल्स और बॉयज दोनाें विद्यालयों के कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए बुधवार को काउंसिलिंग पूरी हो गई। कक्षा नौ और 11 के सभी स्ट्रीम (मैथ, बायो, कॉमर्स और आर्ट्स) की सभी सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। कक्षा 11 मैथ में बीएचयू कर्मचारी के आश्रित कोटे में एक सीट खाली बची है, जिस पर प्रवेश के लिए वेटिंग में 28 जून को काउंसिलिंग होगी। सीएचएस में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल से तीन मई तक परीक्षाएं कराई गईं थीं। इसके बाद प्रवेश के लिए 21 जून से काउंसिलिंग चल रही थी, जिसका बुधवार को आखिरी दिन था। सीएचएस के प्रधानाचार्य के मुताबिक सभी सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। कक्षा 11 मैथ ग्रुप के लिए बीएचयू कर्मचारी कोटे में एक सीट खाली रह गई है, जिस पर काउंसिलिंग के लिए 28 जून को कॉल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें