फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी का इस्तीफा, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह बने नए चीफ प्रॉक्टर

Tue, 24 May 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। हालांकि अचानक उनके इस्तीफा देने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। 
 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह को नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। प्रो. कापरी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा कुलपति को सौंपा था। हालांकि परिसर में इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चा मंगलवार को होती रही।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पिछले साल सितंबर महीने में ही प्रो. बीसी कापरी को चीफ प्रॉक्टर पद की जिम्मेदारी मिली थी। अचानक उनके इस्तीफा देने को लेकर तरह तरह की चर्चा है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रो. कापरी ने पहले तो कुछ बोलने से मना कर दिया, बाद में व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही।

पिछले करीब एक महीने से परिसर में कुलपति आवास के बाहर और केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने की घटना के बाद से ही परिसर का माहौल गर्म बना हुआ था। अाए दिन कोई न कोई विरोध प्रदर्शन चल ही रहा था। इधर, प्रो. बीसी कापरी के इस्तीफे के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें