फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : कैंपस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुए चीफ प्रॉक्टर, बोले- बढ़ेगी निगरानी; संचार को भी बनाएंगे सुचारू

Wed, 11 Dec 2024 11:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गहनता और गंभीरता से विमर्श किया गया। चीफ प्राॅक्टर ने विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं। कहा कि बीएचयू के प्रोटोकॉल को मजबूत करने, संचार को सुचारू बनाने और अनुशासन प्रबंधन के सर्वोत्तम तरीकों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू और आईआईटी बीएचयू कैंपस में सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। साथ ही पहले की तुलना में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। बुधवार को दोनों जगहों के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मिलन समारोह में फैसला हुआ। इस दौरान बोर्ड के सदस्यों के बीच सहयोग और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी विस्तृत चर्चा की गई। 

विज्ञापन


आईआईटी (बीएचयू) के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि आईआईटी (बीएचयू) और बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच सहयोग कैंपस के शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह की पहल हमें मिलकर काम करने और चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम बनाती है। 

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विचारों के आदान-प्रदान और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है। प्रो. सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कैंपस सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने, संचार को सुचारू बनाने और अनुशासन प्रबंधन के सर्वोत्तम तरीकों को अपनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बीएचयू में लाखों की इन्वर्टर बैटरी चोरी
बीएचयू में एक सप्ताह पहले चोरी हुई इन्वर्टर बैटरियों और आरोपी का पता नहीं चल सका है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के डीन ऑफिस से चोरी बैटरियों की कीमत लाखों में है। डीन की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल की टीम बार-बार संकाय का निरीक्षण कर रही है। प्रोफेसरों और छात्रों से बातचीत चल रही है। बुधवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने संकाय में प्रोफेसर से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें