फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ः परिसर को सजाने-संवारने का काम तेज

Fri, 05 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय अपने सौ साल 13 फरवरी को पूरा कर रहा है। शताब्दी वर्ष पर इस बार जहां विश्वविद्यालय के सौ वर्षों की प्रगति यात्रा को दर्शाती विशेष झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं तीन दिवसीय वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
संकायों में जहां आकर्षक झांकियों की तैयारियां हो रही हैं, वहीं जिन जिन मार्गों से होकर ये शताब्दी झांकी निकाली जाएगी, उन मार्गों को भी सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है।
13 फरवरी को बीएचयू के स्थापना दिवस को लेकर विश्वविद्यालय में जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। अलग-अलग संकायों व संस्थानों की ओर से निकलने वाली झांकियां में अपनी उपलब्धियों व विकास यात्रा को दर्शाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, स्थापना दिवस के मद्देनजर 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के तहत पहले दिन जहां राजन साजन का गायन होगा, वहीं शमा भाटे (अहमदाबाद) नृत्य नाटिका महाभारत की प्रस्तुति देंगी।
नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होगा। गुरुवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने स्थापना दिवस के तहत ही विश्वविद्यालय में साफ-सफाई, सड़क की मरम्मत के लिए निर्देशित किया है।
उधर, स्थापना दिवस के मद्देनजर ही आठ से 16 फरवरी के बीच विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह पाठ्यक्रम से जुड़े कई कार्यक्रम होने हैं।
कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के सभी अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने को कहा है और इस दौरान किसी को भी अवकाश न लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें