फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद मे वार्षिक रिपोर्ट रखने की तैयारी में जुटा बीएचयू, जानें क्या होगा इसमें खास

Sun, 30 Aug 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू की वार्षिक रिपोर्ट संसद में रखे जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए विभागों में 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक की शैक्षणिक गतिविधियों सहित अन्य उपलब्धियों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिससे कि यूजीसी/शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से रिपोर्ट हर साल की तरह इस साल भी संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 25 अगस्त को ही इसके लिए संस्थानों के निदेशक, महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय प्रमुख, सभी विभागाध्यक्ष को पूरी रिपोर्ट 10 सितंबर तक उप कुलसचिव शिक्षण कार्यालय को भेजने को कहा गया है। इस बार सत्र 2019-20 की रिपोर्ट अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में तैयार कराई जा रही है।


विश्वविद्यालय की ओर से उप कुलसचिव शिक्षण की ओर से सभी निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रोफेसर इंचार्ज को इसके लिए पत्र भेजकर तय समय से सभी रिपोर्ट तैयार कराए जाने को कहा गया है। इसके लिए उपकरणों, लैब की महत्वपूर्ण फोटोग्राफ को भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप कुलसचिव ने इसके लिए निदेशक संकाय प्रमुख को 10 सितंबर या उससे पहले संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। उधर विभागाध्यक्ष से कहा गया है कि शिक्षण, गैर शिक्षण, छात्रों की उपलब्धियों का 500 शब्दों में भी जिक्र करना होगा। विभागाध्यक्षों को इसकी रिपोर्ट बनाकर एक सितंबर तक निदेशक और प्रमुखों को भेजना होगा।

रिपोर्ट में होगा खास 
उत्कृष्टता पुरस्कार(शिक्षक/छात्र) 
प्लेसमेंट सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम 
नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर, गेट 
पीएचडी, डी.लिट 
शैक्षणिक सहयोग और समझौता 
भविष्य की कार्य योजना 
संस्थान, संकाय और विभागों में आयोजित सेमिनार, शिक्षक सम्मेलन 
शिक्षकों को मिले पुरस्कार, फेलोशिप
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां 
परिसर विकास, नई आधारभूत संरचना 
छात्र केंद्रित गतिविधियां, गैर शिक्षण गतिविधि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें