फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बीएचयू से शुरू हुई ‘अमृत’ योजना

Sat, 29 Oct 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
अनु‌‌प्रिया पटेल
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश में पहले ‘अमृत’ आउटलेट की शुरुआत शुक्रवार को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर के बगल में ‘अमृत फार्मेसी’ नाम से इसका उद्घाटन किया। यह प्रदेश का पहला और देश का 16वां आउटलेट है। केंद्र सरकार नौ राज्यों में अब तक ऐसे 15 आउटलेट खोल चुकी है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग से जुड़ी गंभीर बीमारियों की दवाएं किफायती दरों पर अमृत फार्मेसी पर उपलब्ध होंगी। दवाओं के साथ साथ पेसमेकर, स्टेम्स व इंप्लांटेशन से जुड़े सर्जिकल उपकरणों पर यहां 15 से 80 फीसदी की छूट दी जाएगी। फार्मेसी में कुल 2400 दवाएं उपलब्ध हैं। इसमें कैंसर की 169 और कार्डियो वैस्कुलर से जुड़ी 194 दवाएं हैं।

 अनुप्रिया ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सजग है। अमृत योजना के तहत हमारी कोशिश है कि प्राणघातक बीमारियों के उपचार पर होने वाले खर्च को 60 से 70 फीसदी तक कम किया जा सके। केंद्र सरकार प्रदेश के हर जिला अस्पताल में अमृत योजना के तहत आउटलेट की शुरुआत करना चाहती है लेकिन राज्य सरकार इसके लिए जगह उपलब्ध नहीं करा रही है।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने की। स्वागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने किया। आईएमएस के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने मंत्री के समक्ष बीएचयू को मोबाइल एंबुलेंस देने का आग्रह किया। बताया कि जल्द ही अस्पताल में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू होने जा रही है। आभार एचएलएल लाइफकेयर लि. के वाइस प्रेसिडेंट आरपी खंडेलवाल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें