फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीएचयू के छात्र ने मेडल लेने से मना किया, समर्थन में आए कई छात्र

Tue, 24 Dec 2019 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू छात्र रजत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बीएचयू में छात्र एक बार विरोध मे उतर आए हैं। कई छात्रों ने बीएचयू के दीक्षांत समारोह में एक छात्र ने मेडल लेने से मना कर दिया है। तो वहीं इसके साथ में कला संकाय के छात्र भी समर्थन में आ गए हैं। वह सीएए को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र कला संकाय में उन छात्रों के पोस्टर लेकर खड़े हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने नागरिकता काननू को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


बीएचयू के 101वें दीक्षांत में मंगलवार को हिस्ट्री ऑफ आर्ट्स के छात्र रजत सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मामले में बनारस में हुई गिरफ्तारियों के विरोध में अपना मेडल लेने से मना कर दिया। आरोप है कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे  70 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन



बनारस के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नही हुई थी। उसके बावजूद पुलिस ने बीएचयू के छात्रों को डराने के लिए फर्जी मुकदमें लगाए हैं। अब इन छात्रों के समर्थन में बीएचयू कला संकाय के और भी छात्र आ गए हैं। जो हाथों में पोस्टर लेकर नागरिकता काननू का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें