बीएचयू में जेपीएफ के लिए आवेदन शुरू हो गया है। जेपीएफ के लिए शैक्षणिक योग्यता में शिक्षा या संबद्ध विषयों में पीजी डिग्री में न्यूनतम 55 फीसदी अंक या बी+ ग्रेड और कंप्यूटर का ज्ञान शामिल है।
बीएचयू में जूनियर प्रोजेक्ट फेलो (जेपीएफ) के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 18 सितंबर रखी गई है यानी कि सिर्फ तीन दिनों का ही मौका है। शिक्षा संकाय की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद डीईआर, एनसीईआरटी द्वारा वित्त पोषित एक शोध परियोजना के तहत शुरू किया गया है।
विज्ञापन
आवेदक की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। फेलोशिप राशि नेट उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 37000 रुपये और गैर नेट उम्मीदवारों के लिए 35000 रुपये प्रति माह है। चयन प्रक्रिया में आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद सीमित संख्या में उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।
जेपीएफ के लिए शैक्षणिक योग्यता में शिक्षा या संबद्ध विषयों में पीजी डिग्री में न्यूनतम 55 फीसदी अंक या बी+ ग्रेड और कंप्यूटर का ज्ञान शामिल है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सीवी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर सुनील कुमार सिंह को हार्ड कॉपी में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू में आज 2000 विज्ञान स्नातक छात्रों का दीक्षारंभ
बीएचयू में आज विज्ञान के 2000 नए स्नातक विद्यार्थियों का स्वागत होगा। मंगलवार को स्वतंत्रता भवन सभागार में विज्ञान संस्थान का दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय से परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि भारतीय रेल यातायात सेवा के 2000 बैच के गौरव कृष्ण बंसल रहे। इसकी जानकारी छात्र सलाहकार प्रो. मधु जी. तापड़िया ने एक दिन रहले ही दी थी।