फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: आईआईटी और बीएचयू से पांच साल में बीटेक-एमबीए एक साथ, दोनों संस्थानों की ओर से तैयार किए जाएंगे प्रस्ताव

Sat, 20 Dec 2025 03:24 PM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी और बीएचयू से पांच साल में बीटेक-एमबीए एक साथ कर सकेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों की ओर से भविष्य के कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू और आईआईटी बीएचयू में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री एक साथ मिलेगी। दोनों संस्थान मिलकर पांच साल का बीटेक-एमबीए इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री और जॉइंट पीएचडी प्रोग्राम शुरू करेंगे। दोनों संस्थानों की ओर से भविष्य के कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईआईटी और बीएचयू के दो प्रोफेसरों की समिति पर होगी। 

विज्ञापन


बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने 10 अक्तूबर को आईआईटी बीएचयू का दौरा किया था। उसी समय इस मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं, चार नवंबर को बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के बीच हुई जॉइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के मिनट्स में भी इस फैसले को रखा गया है। इसका सिलेबस और पूरी कोर्स संरचना तैयार की जा रही है। 

संभव है कि अब अगले सत्र से इन दोनों कोर्स की शुरुआत की जा सकेगी। जॉइंट पीएचडी प्रोग्राम के तहत एक शोधार्थी दोनों संस्थानों में अपने रिसर्च कार्य को कर सकेगा। रिसर्चर दोनों संस्थानों की लैब और विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं को लेकर भड़कीं काशी की मुस्लिम महिलाएं, कहा- लानत है ऐसे मुल्क पर

विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में चल रहा ये कोर्स 

वर्तमान में आईआईटी कानपुर सहित कुछ टॉप निजी इंजीनियरिंग संस्थानों की ओर से बीटेक-एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स का संचालन किया जा रहा है। यह पांच वर्ष का कोर्स है। जबकि दोनों अलग-अलग करें तो बीटेक चार साल और एमबीए दो साल का है। छात्र-छात्राओं में तकनीक के साथ ही मैनेजमेंट दोनों स्किल तैयार  होगी। जेईई और कैट के द्वारा प्रवेश का मौका मिलेगा। आईआईटी बीएचयू और बीएचयू की ओर से अभी तक इन दोनों कोर्स का कोई तय मानक नहीं बनाया गया है। लेकिन आमतौर पर 60 फीसदी अंक के साथ 12वीं पास और गणित, अंग्रेजी और फिजिक्स विषय अनिवार्य है। इस कोर्स को करने के बाद प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, पेगा आदि प्रमुख  कंपनियां होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें