फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में धरने पर बैठे कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र, रास्ता किया जाम

Mon, 18 Apr 2022 02:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग के साथ सोमवार सुबह धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई है तो ऑफलाइन परीक्षा कराया जाना छात्रों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित कृषि विज्ञान संस्थान में ऑफलाइन परीक्षा कराए जाने के फैसले के विरोध में सोमवार को छात्र सड़क पर उतर आए हैं। संस्थान के मेन गेट पर कुलपति कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते को जाम कर छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई। जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई है तो ऑफलाइन परीक्षा कराया जाना छात्रों के हित में नहीं है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने का आदेश जारी करने की मांग की है।

उधर छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और संस्थान के शिक्षक भी पहुंच गए और धरना समाप्त करने को कहा लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें