फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 30 से बंद हो जाएंगे दाखिले, प्रवेश रद्द होने पर वापस नहीं होगी फीस; जान लें समर्थ पोर्टल का ये अपडेट

Sun, 28 Sep 2025 03:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूजी में दाखिले के लिए छह राउंड चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को पीजी की तरह ही यूजी में भी मॉप अप राउंड का इंतजार था। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में स्नातक और परास्नातक दाखिले की प्रक्रिया 30 सितंबर को बंद हो जाएगी। समर्थ पोर्टल पर अभ्यर्थियों के लॉगिन से प्रवेश वापसी के बटन को हटा लिया जाएगा। यदि किसी विभाग, सेंट्रल, कॉलेज और संस्थान की ओर से कोई अभ्यर्थी अपना एडमिशन कैंसिल कराता है तो फीस वापस नहीं होगी। 

विज्ञापन


पिछले चार महीने से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में स्नातक के छह राउंड और पीजी के सात राउंड काउंसिलिंग के बाद भी सीटें नहीं भर पाईं। बीएचयू के पीजी में दाखिले के लिए दो बार मॉप अप राउंड कराया गया था।

वोकेशनल कोर्स में नहीं मिले अभ्यर्थी
बीएचयू में स्नातक की सीटें अभी भी खाली हैं। इसमें कला संकाय, वाणिज्य संकाय, सामाजिक विज्ञान और शिक्षा संकाय प्रमुख रूप से हैं। इनमें भी वोकेशनल कोर्स की 40 फीसदी सीटों पर अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं। इसमें से ज्यादातर सीटें दक्षिणी परिसर की हैं। बीएचयू प्रवेश प्रक्रिया के जानकारों का कहना है कि एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा कराए जाने के बाद से ही ऐसी स्थिति दिख रही है।
विज्ञापन

20 साल से महिला पॉलिटेक्निक में आईटी  की पढ़ाई गेस्ट टीचर के भरोसे
जिले के नेवादा के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पिछले 20 साल से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) ट्रेड में पढ़ाई गेस्ट टीचर के भरोसे हो रही है। वहीं टेक्सटाइल डिजाइन ट्रेड में भी एचओडी का पद कई करीब 10 साल से खाली है। नियुक्ति के कई बार शासन से पत्राचार किया गया लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है।

20 साल पहले आईटी ट्रेड की शुरुआत की गई।  इस ट्रेड में शुरुआत  से अब तक स्थायी शिक्षक नहीं आया। अब तक यहां गेस्ट टीचर ही छात्राओं को आईटी की शिक्षा दे रहे हैं। वहीं टेक्स्टाइल डिजाइन ट्रेड में आज तक एचओडी की तैनाती नहीं की गई है। प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर शासन से कई बार पत्राचार किया गया लेकिन तैनाती नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें