फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आखिर कब शुरू होगी BHU में दाखिले के लिए काउंसिलिंग, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

Mon, 17 Oct 2022 09:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इस बारे में ठोस फैसला नहीं हो पाया है। दीपावली के बाद काउंसिलिंग की संभावना है। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर काउंसिलिंग की तैयारी चल रही है। हालांकि, दाखिले की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इस बारे में ठोस फैसला नहीं हो पाया है। दीपावली के बाद काउंसिलिंग की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


बीएचयू समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए इस बार एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी और पीजी कराया गया। यूजी के परिणाम जारी होने के बाद बीएचयू की ओर से 20 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया।

छात्रों की सुविधा के लिए इसे 8 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। आठ दिन बाद भी काउंसिलिंग की तिथि तय नहीं हो पाई है। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को हो रही है, जिन्होंने बीएचयू के अलावा अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संकाय, विभाग स्तर पर बन रही मेरिट सूची

परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय का कहना है कि अभी संकाय, विभाग स्तर पर मेरिट सूची बनाई जा रही है। जब तक मेरिट सूची तैयार नहीं हो जाती है, तब तक काउंसिलिंग की तिथि के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। छात्र प्रवेश पोर्टल देखते रहे। वहां समय से सूचनाएं दी जाएंगी।
पढ़ें: बीएचयू में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें