फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख से होंगी प्रवेश परीक्षाएं

Wed, 24 Jan 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BHU
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक, परास्नातक सहित अन्य डिप्लोमा पाठयक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


12 हजार सीटों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार 20 शहरों में 15 अप्रैल से 27 मई तक अलग-अलग तिथियों में प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। इस बार आवेदन के समय आधार कार्ड की छाया प्रति भी देनी होगी।

इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए हर साल चार लाख से अधिक आवेदन आते हैं। पिछले साल सभी पाठयक्रमों को मिलाकर कुल 4.33 लाख आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

demo pic
कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सत्र 2018-19 के लिए 34 स्नातक, 125 परास्नातक, 58 डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 22 जनवरी से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी। आधार कार्ड लागू करने से अभ्यर्थियों को पहचान की प्रमाणिकता के लिए किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, साथ ही पारदर्शिता भी बरकरार रहेगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना वही नाम-पता देना होगा, जो आधार कार्ड पर है। इस बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

बनारस, मिर्जापुर, गोरखपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, बड़ोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्ची, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, दीमापुर और झांसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें