फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Admission: 2022-23 में 276 विदेशी छात्रों ने लिया प्रवेश, पांच साल के मुकाबले पिछले साल बढ़ा आंकड़ा

Wed, 18 Jan 2023 11:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 551 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साल दर साल विदेशी छात्रों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। बीएचयू ने विदेशी छात्रों को 72,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति देने की नई योजना शुरू की है। इससे कम छात्रवृत्ति ले रहे छात्र को अंतर राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में प्रवेश लेने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या सत्र 2022-23 में बढ़ी है। पिछले साल 276 छात्रों ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। 83 छात्रों ने स्कॉलरशिप श्रेणी में प्रवेश लिया। जबकि 193 का दाखिला स्ववित्तपोषित श्रेणी में हुआ है। 

विज्ञापन

स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 551 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साल दर साल विदेशी छात्रों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। बीएचयू ने विदेशी छात्रों को 72,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति देने की नई योजना शुरू की है। इससे कम छात्रवृत्ति ले रहे छात्र को अंतर राशि दी जाएगी। 
अंतरराष्ट्रीय केंद्र बीएचयू के समन्वयक प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की पहल पर 400 सीटों के साथ अंतरराष्ट्रीय पुरुष छात्रावास की शुरुआत की गई है। दस मंजिला भवन में विशाल बैठक कक्ष, वाईफाई, पेंट्री, कपड़े धोने, जिम, इनडोर खेल सुविधाएं, सम्मेलन कक्ष, 125 लोगों की क्षमता वाला सामान्य मेस, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुविधाएं हैं। पुराने अंतरराष्ट्रीय छात्रावास परिसर को महिला छात्रावास बनाया जा रहा है। इसकी क्षमता 62 हैं, जो कि बढ़कर 176 हो जाएगी। नए छात्रावास के बनने के बाद 200 कमरों में 400 छात्राएं रह सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सत्रों का आंकड़ा 
2018-19    141 
2019-20    132 
2020-21    102 
2021-22    120 
2022-23    276

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें