फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Admission 2024: बीएचयू ने जारी किया पीजी का कटऑफ, एडमिशन प्रोसेस शुरू

Thu, 13 Jun 2024 07:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU Admission 2024: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में पीजी के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विभागों का बीएचयू और नॉन बीएचयू कोटा में कटऑफ जारी किया गया।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुधवार को कटऑफ जारी हो गया। सीट आवंटन की प्रक्रिया 11 जून से ही शुरू हो चुकी है। पहले दिन समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करने में विवि को थोड़ी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होने लगा था। 

विज्ञापन


बुधवार को सभी विभागों का बीएचयू और नॉन बीएचयू कोटा में कटऑफ जारी किया गया। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने कटऑफ को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया। 

केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि कटऑफ बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा सीट आवंटन का मैसेज आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के पोर्टल पर सीधे दिखेगा। वहां से उन्हें 48 घंटे के अंदर आवंटित सीट की स्वीकृति देनी है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें