फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Adha 2024: कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो खैर नहीं, बकरीद को लेकर ASP ने दिया निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 07:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

बकरीद को लेकर हुई बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने जरूरी दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें।  
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) 17 जून को मनाया जाएगा। पर्व पर शांति व्यवस्था तथा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी संबंधी दिशानिर्देश को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें। इसके अलावा बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया काफी प्रचलित है, लेकिन कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा बैठक में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने के सख्त दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में सीओ अजय कुमार चौहान ने कहा कि पर्वों पर एक दूसरे का सम्मान करने और आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। बैठक में ही पर्व के दिन निर्बाध बिजली और पानी व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली और पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी ने कुरबानी के लिए जानवर ला रहे लोगों को प्रताणित न करने की पुलिस प्रशासन से मांग की। संचालन प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने किया। जेई रवि विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, नुरैन खां, लालता सोनकर, दिलीप गुप्ता, प्रदीप यादव, हसीब खां, गुलाम संजरी, अमित गौतम, कामिल अंसारी, अख्तर खां, मंसूर अली, लोलारख सरोज, राजकुमार गुप्ता, पीटर सोनकर, नन्हें अंसारी, रिंकू आदि भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें