काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग को लेकर सूची तैयार करा ली गई है। इसमें 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पंजीकरण के बाद 20 अक्तूबर तक अलग-अलग शेडयूल जारी किया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने में फाइनल सूची भी तैयार करा ली जाएगी।
एनटीए की ओर से अभ्यर्थियों को मिलने वाले अंकों की सूची भी विश्वविद्यालय को भेजी जा चुकी है। इसके बाद से ही काउंसिलिंग की तैयारी भी तेज हो गई है। प्रवेश को लेकर गठित समन्वय समिति की बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर तक काउंसिलिंग पोर्टल पर पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
इस बीच यूजी एडमिशन का शेडयूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय का कहना है कि अभी प्रस्तावित सूची जारी की गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को तैयारी करने में सुविधा होगी।