फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : UG में Admission के लिए दो दिन में 16500 रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातक में दाखिले के लिए समर्थ डैशबोर्ड की विंडो पंजीकरण के लिए खुलने के दो दिन के अंदर ही 16500 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। हालांकि, अभी उन्हें सिर्फ प्रोफाइल और पर्सनल डिटेल ही अपलोड करनी है। विषय वरीयता और शुल्क भुगतान सीयूईटी के रिजल्ट के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातक की 7712 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 जुलाई को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ था। विंडो खुलते ही पंजीकरण कराने के लिए होड़ मच गई है। तकनीकी खामियाें और कन्फ्यूजन की वजह से रजिस्ट्रेशन कैंसिल भी होते रहे। छात्र-छात्राओं ने नाम, पिता के नाम, कैटेगरी समेत अपनी पूरी प्रोफाइल और पर्सनल डिटेल भरी। केंद्रीय प्रवेश समिति ने बताया कि प्रोफाइल भरते समय कुछ अभ्यर्थी कन्फ्यूजन हो जा रहे हैं। पर्सनल डिटेल भरने के बाद वे विषय और अन्य विवरण अपलोड करने के चक्कर में पड़ जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ये विवरण रिजल्ट के बाद भर जाएंगे। पंजीकरण की समयसीमा पांच अगस्त है। बीएचयू मुख्य कैंपस में स्नातक की 3480 सीटें हैं। आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत महिला महाविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज और वसंत कन्या पीजी कॉलेज में 3537 और महिला महाविद्यालय में 695 सीटों पर दाखिले होंगे।
एमएससी में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी इन मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स की 60 सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो चरणों के बाद अब तक 50 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन एडमिशन न लेने के कारण सीटें खाली रह गई। दोनों पाठ्यक्रमों में सीयूईटी की जगह जीएटी-बी के स्कोर से प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने से छात्र-छात्राओं का आधा काम खत्म हो जा रहा है। सीयूईटी का रिजल्ट आने के बाद उसके आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसमें विषय वरीयता और शुल्क भुगतान शामिल है। - प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन सीएसी बीएचयू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें