बीएचयू दीक्षांत समारोह में सेल्फी लेते छात्र- छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सबसे कम यूजी और पीजी की उपाधियां डेंटल संकाय के नाम हैं। यहां पर यूजी के 39 और पीजी के 23 छात्रों को डिग्री दी गईं। वहीं, विजुअल आर्ट में 12 पीएचडी और डेंटल में सिर्फ 3 पीएचडी कराई गई। इसके अलावा बीएचयू की सभी 20 एमफिल डिग्री सामाजिक विज्ञान संकाय के नाम हैं।
कॉलेजों में आर्य महिला को सबसे ज्यादा 1054 उपाधियां
तीन दिन के समारोह के दौरान संबद्ध कॉलेजों में सबसे ज्यादा 1054 उपाधियां आर्य महिला पीजी कॉलेज में दी जाएंगी। यहां यूजी में 838 और पीजी में 216 उपाधि वितरित होंगी। इसके बाद 1042 उपाधियां डीएवी में, जिसमें यूजी की 817 और पीजी की 225 उपाधियां शामिल हैं। तीसरे स्थान पर वसंत कन्या राजघाट की 956 छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इसमें यूजी की 684 और पीजी की 272 उपाधि शामिल है। अंत में वसंत कन्या महाविद्यालय में कुल 732 उपाधियां बटेंगी। यूजी की 508 और पीजी की 224 डिग्री शामिल है।
शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक दीक्षांत का रिहर्सल हुआ। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन पदक धारियों को शपथ दिलाने की प्रैक्टिस कराते वक्त रुके और आयोजक प्रो. अनुराग दवे से कहा कि जो स्क्रिप्ट उन्हें दी गई है, वो ही इन छात्रों को भी दी जाए। जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई कन्फ्यूजन न हो।
उपाधियों का विवरण
- कुल पीएचडी - 747
- एमफिल - 20
- पीजी - 4903
- यूजी- 8103
- मेडल का विवरण
- कला संकाय - 139
- विज्ञान संकाय - 108
- आईएमएस - 66
- सामाजिक विज्ञान - 45
- मंच कला - 43