बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बकरीद पर यूजी और पीजी के 10 सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां बदलकर आगे बढ़ा दी गई हैं। परीक्षा नियंता कार्यालय ने परीक्षा की नई तिथियों को जारी कर दिया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में एमए, एमएससी, बीए, एलएलबी, सोशल वर्क, एनवायरनमेंट साइंस और वोकेशनल कोर्सेज के प्रश्न पत्रों को रखा गया है। कुछ परीक्षाएं 29 मई शुक्रवार को होंगी। जबकि कई पेपर 1 से लेकर 10 जून तक कराए जाएंगे। सभी परीक्षाएं दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेंगी।
इन कोर्स और पेपरों की तिथियां बदलीं गईं
- एमए/एमएससी स्टैटिस्टिक्स (चौथा सेमेस्टर) का इकॉनोमेट्रिक्स पेपर एक जून को होगा।
- बीए ऑनर्स सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) का वाइवा 29 मई यानी आज होगा।
- एमए सोशल वर्क, मैथेमेटिक्स और एलएलबी के कई पेपर शुक्रवार को होंगे।
- बीए एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर का राजनीतिक विज्ञान द्वितीय पेपर 10 जून को होगा।
- एनवायरनमेंट साइंस और वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं 4 और 5 जून को होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी सूचना में छात्रों से अपील की है कि वे थ्योरी, प्रैक्टिकल और वाइवा संबंधी जानकारियों के लिए अपने विभाग, संकाय या कॉलेज से संपर्क बनाए रखें।