फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा

Thu, 20 Apr 2023 10:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिहार के कैमूर जिले की गायिका गाने की रिकॉर्डिंग के लिए सुनील यादव के पहड़िया स्थित एसआर स्टूडियो में आती थी। आरोप है कि रिकॉर्डिंग के दौरान ही एक दिन सुनील ने अपने स्टूडियो में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर जिले की गायिका को शादी का झांसा देकर वाराणसी के पहड़िया स्थित एक स्टूडियो संचालक ने दुष्कर्म किया। गायिका के गर्भवती होने पर स्टूडियो संचालक ने उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


प्रकरण को लेकर पीड़िता की शिकायत के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में पहड़िया स्थित जानकी वाटिका निवासी सुनील यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने गाने की रिकॉर्डिंग के लिए सुनील यादव के पहड़िया स्थित एसआर स्टूडियो में आती थी।

पत्नी के जैसे रखने लगा साथ

सुनील यादव ने कहा कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। रिकॉर्डिंग के दौरान ही एक दिन सुनील ने अपने स्टूडियो में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने साथ पत्नी के जैसे रखने लगा, लेकिन शादी नहीं किया।
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती युवती की मां ने बताई एक-एक बात

विज्ञापन

गायिका ने बताया कि वह डेढ़ माह से गर्भवती है। सुनील ने उससे शादी से इंकार कर दिया है और गर्भपात कराने के लिए कहा है। गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी दिया है। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार अंबष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ब्लैकमेल कर युवती पर संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव

नई दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में काॅन्वेंट स्कूल के एक शिक्षक को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टड़िया, वाराणसी निवासी सुजीत कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, आरोपी ने युवती की बेहद पर्सनल रिपोर्ट एक दोस्त के जरिये प्राप्त कर ली थी। इसके आधार पर आरोपी युवती से उसकी अश्लील तस्वीरें मांगने के अलावा संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर आरोपी रिपोर्ट को उसके माता-पिता को शेयर करने के अलावा सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीटेक है और वाराणसी के एक नामी स्कूल में गणित का शिक्षक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें