फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में होगी भोजपुरी फिल्म 'नागराज' की शूटिंग, नजर आएंगी अंजना सिंह

Sat, 02 Sep 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अंजना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले चुनार की वादियों, पहाड़ियों में भोजपुरी फिल्म 'नागराज' की शूटिंग शुक्रवार को महूर्त शॉट के साथ आरंभ हो गई। महूर्त शॉट चुनार के बंद पड़े पॉटरी सेंटर में लिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर फिल्म के सभी कलाकार एवं प्रोडक्शन हाउस के लोग मौजूद रहे।  फिल्म निर्माता दीपक शाह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग चुनार एवं मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों के अलावा जंगल और पहाड़ियों के बीच होगी।

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म 'इक्षाधारी' की सफलता को देखते हुए इसके सेकेंड पार्ट 'नागराज' के निर्माण की शुरुआत की गई है। यह फिल्म अगले साल होली के अवसर पर पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक दिनेश यादव ने बताया कि सभी कलाकार उत्तर प्रदेश के हैं। फिल्म के हीरो यश कुमार और हीरोइन अंजना सिंह एवं पायस पंडित हैं।

निर्माता ने बताया कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की शूटिंग यहां के मनोरम पर्यटन स्थलों में की जाएगी। शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें