फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई

Sun, 26 Mar 2023 03:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आकांक्षा शूटिंग के लिए बनारस आई थीं। आज नाटी इमली में शूटिंग थी। डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा और...
विज्ञापन
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया। 25 साल की आकांक्षा दुबे यूपी के भदोही की रहने वाली थीं। उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है। आकांक्षा शूटिंग के लिए बनारस आई थीं। आज नाटी इमली में शूटिंग थी। डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फ़ोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  फिर होटल वालों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा की शव दुपट्टे के सहरे पंखे से लटका था। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey Death: वाराणसी आने से लेकर शव मिलने तक की एक-एक बात सामने आई, डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए कहा..




 
विज्ञापन

आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे ने अपने जीवन में बहुत कठिन परिश्रम किया था तब वो इस मुकाम पर पहुंची थीं।  इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपना किरदार निभाया था। इंस्टाग्राम पर उनकी आईडी Akankshadubey_Official के नाम से है जिसपर 29,36 पोस्ट हैं और करीब 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आकांक्षा दुबे अपनी एक फिल्म के लिए करीब दो लाख चार्ज करने लगी थीं। हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपए कमाती थीं।  उनकी नेटवर्थ करीबन 25 से 35 लाख रुपए थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें