फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: व्यापार मेले में छाए बरेका के इलेक्टि्रक रेल इंजन मॉडल

विज्ञापन
दिल्ली में लगे मेले में बरेका का इलेक्ट्रिक इंजन का मॉडल। स्रोत बरेका
विज्ञापन
वाराणसी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ-2026) में भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से ‘विकास भी, विरासत भी’ की झलक प्रस्तुत की गई है। मेले में बरेका की ओर से तैयार इलेक्टि्रक इंजन का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बरेका की ओर से यहां बनने वाले इंजन डब्ल्यूएपी-7 और डब्ल्यूएजी-9 मालवाहक इलेक्ट्रिक इंजन के साथ-साथ निर्यात किए जाने वाले लोकोमोटिव के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ये मॉडल बरेका की आधुनिक विनिर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता, आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल की बढ़ती पहचान को प्रदर्शित कर रहे हैं।
बरेका से संबंधित तकनीकी एवं उत्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार,मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (विद्युत) एसके पांडेय, मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (फिटर) वीरेंद्र कुमार आदि लोगों का योगदान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें