मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु को ट्रैफिक की समस्याओं से अवगत कराती छात्रा भाविका, अमर उजाला
- फोटो : Samvad
राज्यमंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने महमूरगंज स्थित कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह में लोगों से भेंट की। इसी दौरान कक्षा एक की छात्रा भाविका भी पहुंची। उसने राज्यमंत्री से कहा कि अंकल, जब भी मैं स्कूल से लौटती हूं तो जाम में ही फंसी रहती हूं। मेरी बस अक्सर काफी देर तक जाम में फंसी रहती है। इससे मुझे ही नहीं स्कूल के हर बच्चे को परेशानी होती है। बच्ची की ये समस्या सुनते ही उन्होंने उससे कहा कि वह इस समस्या को जल्द से जल्द दूर कराएंगे। उन्होंने उसी वक्त एसपी ट्रैफिक को फोन कर बरेका के सामने और उससे जुड़े मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने एसपी ट्रैफिक से कहा कि पूरे शहर में विद्यालयों को जाने वाले रास्तों पर विशेष फोकस करें और ध्यान दें कि छुट्टी के समय बच्चे जाम में न फंसें।