वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी ने होटल सूर्या में दिवाली–एक उत्सव आनंद का कार्यक्रम मनाया। इसमें रामायण के प्रसंगों का मंचन और दीपोत्सव हुआ। मंचन में सीता स्वयंवर से लेकर श्रीराम की अयोध्या वापसी तक के प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर किया और धर्म की विजय का संदेश दिया। श्रीराम के अयोध्या आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया, जिसने त्रेतायुग की अयोध्या की स्मृति को जीवंत किया। अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि दिवाली सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अजय गौतम थे। सचिव डॉ. अमित कुमार सिंह सहित परिषद के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सौरभ जैन, डॉ. अमित सिंह, संगीता रस्तोगी, जीवन खन्ना मौजूद रहे। संवाद