भारत विकास परिषद काशी शाखा की ओर से सेवा और संस्कृति माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को धर्मसंघ परिसर में गो सेवा की गई। गो माता के प्रतीकात्मक पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परिषद के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि गोमाता की सेवा केवल एक धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामाजिक चेतना का मूल है। सेवा की भावना तभी पूर्ण होती है जब उसमें श्रद्धा और निरंतरता हो। भारत विकास परिषद काशी का प्रयास है कि जनमानस को इन मूल्यों से जोड़ा जाए और हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखा जाए। संयोजन ज्योति अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल ने किया। संचालन सचिव राकेश ढोडी ने किया।