फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हस्तशिल्प के बहुरंगी उत्सव से कल सजेगा सावन मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशी अग्रवाल समाज के श्री अग्रसेन महिला समिति की ओर से अग्रसेन सावन मेला दो अगस्त को रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में लगेगा। इसमें वाराणसी के अलावा कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, राजस्थान आदि शहरों के 80 स्टॉल लगेंगे। महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। श्री काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशि बाला साह, मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल, सहायक मंत्री अर्चना अग्रवाल और संयोजिका रीता प्रकाश ने बृहस्पतिवार को मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में पत्रकारों को बताया कि मेले का शुभारंभ मेला सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें