फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News:राष्ट्र निर्माण में रज्जू भैया के योगदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डॉक्टर कॉलोनी में रविवार की शाम राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की पुण्यतिथि मनाई गई। स्वावलंबी भारत, लोकपहल और स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. कृष्ण मोहन शुक्ला ने कहा कि लोकपहल के कार्यकर्ता जिस तरह से भदोही जिले में कार्य कर रहे हैं। वह काफी सराहनीय है। संयोजक मनोज सिंह ने कहा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) का योगदान महत्वपूर्ण है। सह संयोजक नंदलाल शुक्ला ने कहा कि लोकपहल की तरफ से कार्यकर्ताओं का समूह जिलाधिकारी से पर्यावरण संरक्षण के विषय में चर्चा करेंगे। इस मौके पर राधेश्याम उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सभाजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें