फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे की संपत्ति होगी कुर्क, पांच माह से है फरार

Mon, 08 Feb 2021 07:11 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विष्णु मिश्र
विज्ञापन

यूपी के भदोही जनपद के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कारोबारी बेटे विष्णु मिश्र की संपत्ति को कुर्क करने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सोमवार को आदेश दिया है। गोपीगंज कोतवाली पुलिस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने यह फैसला लिया। चल-अचल संपति की सूची तीन मार्च तक न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा। 

विज्ञापन



रिश्तेदार का फर्म और भवन हड़पने के आरोप में विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। विजय मिश्र आगरा जेल में हैं जबकि रामलली जमानत पर चल रही हैं। वहीं आरोपी बेटा विष्णु मिश्र करीब पांच माह से फरार चल रहा है। इस मामले विवेचक की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को विष्णु की चल और अचल संपत्ति को कुर्की का आदेश दिया। 

 विवेचक प्रभारी निरीक्षक केके सिंह की ओर से कोर्ट में प्रार्थन पत्र दिया गया कि अभियुक्त विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी होने पर कई स्थानों पर दबिश दी गई। उसकी तरफ से कोर्ट में समर्पण की कोई संभावना भी नहीं है। बता दें कि इसके पूर्व भी पुलिस ने कुर्की के लिए अपील की तो कोर्ट ने पर्याप्त दस्तावेज न होने के आधार पर उसे खारिज कर दिया था। 

एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया है। पुलिस जल्द ही चल-अचल संपति को कुर्क कर सूची को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। वहीं दूसरी ओर विधायक की बेटी और हाईकोर्ट की अधिवक्ता रीमा मिश्रा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि विष्णु मिश्र की चल-अचल संपति में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें