फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पेट एक्सपो मार्ट: सीएम बोले- वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित करेंगे

Sun, 04 Oct 2026 01:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर कालीन की कारीगरी की सराहना की। उन्होंने निर्यातकों से कारोबार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कारीगरों और निर्यातकों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही दौरे पर है। वे चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री अपनी जनसभा में पिछली सरकारों पर भी सियासी हमला बोल किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू मानसिकता वाली सरकारों के लोग चला रहे थे। उनकी सोच की तरह ही प्रदेश का विनाश हो रहा था। उस समय युवा रोजगार की तलाश में मारे-मारे फिर रहे थे, जबकि उत्तर प्रदेश में संसाधनों और संभावनाओं की कोई कमी नहीं थी। जनता हताश और निराश थी। युवाओं को पलायन करना पड़ता था और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर किया सियासी तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी गई। आज उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। भदोही में मुख्यमंत्री का दौरा कालीन उद्योग के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो में देश-विदेश के खरीदार और प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। प्रशासन का कहना है कि विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं, कार्पेट एक्सपो के उद्घाटन से भदोही के कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान और कारोबार के अवसर मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें