फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी बंग सम्मेलन: बंगाली समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक धरोहर का किया प्रदर्शन, राजनीतिक मुद्दों पर किया मंथन

Tue, 25 Feb 2025 12:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में बंगाली समुदाय की एकता और संस्कृति का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बंगाली समुदाय के सदस्यों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
काशी बंग सम्मलेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में बंगाली समुदाय की एकता और संस्कृति का उत्सव सोमवार की रात मनाया गया। सुंदरपुर के राजेंद्र विहार कॉलोनी के ओंकार भवन में बंगाली समुदाय के सदस्यों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया। साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार रहे। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने उनका स्वागत किया।

उत्सव में बच्चों ने नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। चंदन दास ने बताया कि वाराणसी में बंग समाज के लाखों लोग रहते हैं। ये लोग विभिन्न नौकरी पेशे से जुड़े हैं। एडवोकेट तरुण मुखर्जी ने कहा कि बंगाल के बाहर काशी में रहने वाले लोग पश्चिम बंगाल में निरंतर हो रहे सनातन विरोधी कार्यों और वक्तव्यों से बहुत दुखी हैं। जल्द ही बंगाल की स्थिति सुधारने पर जोर दिया जाएगा। इस कार्य में काशी में रहने वाले लोगों का हमेशा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनका काशी की जनता के साथ भावनात्मक लगाव है, और हर समय उनके हर दुख कष्ट में उनके साथ रहेंगे। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जान कर कहा कि यहां के उद्यमियों के अच्छे कार्यों की चर्चा दिल्ली तक है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी उच्च स्तर पर है। वहां के लोग मात्र पांच हजार की नौकरी के लिए परेशान रहते हैं। उन्होंने काशी के बंग समाज के लोगों का सहयोग मांगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय राय, संजय लखवानी, जगनाथ घोष, शंकर बोस, अमर बनर्जी, प्रणब लाहा, समेत अन्य लोग मौजू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें