संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। बीएचयू से लेकर वरुणा पार तक परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के मानकों को ताक पर रख दिया गया।
विज्ञापन
बीएचयू में कई परीक्षा केंद्रों पर दो गज की दूरी तो छोड़िए आधा फीट की भी दूरी तक अभ्यर्थियों के बीच में नहीं थी। परीक्षा केंद्र पर जब प्रवेश का समय हुआ तो सभी को रोना संक्रमण को भूल गए।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में केंद्र पर बिना मास्क और सैनिटाइजर के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में बनाए गए 109 परीक्षा केंद्रों पर 39,177 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।