मां दक्षिणेश्वरी काली का सोमवार को शृंगार हुआ। माता का कालरात्रि दर्शन और महानिशा पूजन हुई। दर्शन के लिए भक्तों की देर रात तक भीड़ रही। भोजूबीर पंचक्राशी मार्ग स्थित मंदिर परिसर में सवा क्विंटल कामनी की पत्तियों, विविध पुष्पों और विद्युत झालरों सजावट की गई थी। मंदिर के महंत गोपाल गिरि के आचार्यत्व में माता का सुबह पंचामृत स्नान करवाकर नवीन वस्त्र एवं रजत मुंड माला पहनाकर मंगला आरती हुई। पूजन में व्यवस्थापक राजेश गिरि, दीपक मल्ल, विपुल उपाध्याय, जितेन्द्र पाठक शामिल रहे।