श्रीविद्या साधना पीठ नगवा में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज के शिष्य और विभिन्न ग्रंथों के सम्पादक एवं पीठ के संस्थापक आचार्य श्रीदत्तात्रेयानंदनाथ के आविर्भाव शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को विविध आयोजन हुए। पीठ के अध्यक्ष श्रीप्रकाशानन्दनाथ ने कहा कि भारत भूमि आध्यात्म के चरम उत्कर्ष की भूमि है, यहां का हर मानव स्वाभाविक रूप से सभी के सुख में अपना सुख समझता है। प्राणी मात्र के उपकार के लिए यहां के जनमानस को कृतसंकल्प होना चाहिए। पीठ के सह सचिव डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय अनुष्ठान में विभिन्न द्रव्यों से लक्षार्चन तथा श्रीविद्या की त्रिकाल महापूजा चल रही है। एक अक्तूबर को समापन होगा। संवाद