फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, जान बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग

Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मऊ सदर कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में प्रेमी को प्रमिका संग वार्ता करते देख लड़की के परिजनों ने मारने के लिए दौड़ाया तो युवक डर के मारे पुल से तमसा नदी में कूद गया। कूदने के बाद नदी में नही दिखाई देने पर गांव वालों ने उसे डूबा जानकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी के किनारे से ढूंढकर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

सरायलखंसी थाना अंतर्गत ग्राम राघवपट्टी निवासी अर्जुन पुत्र भीम कोपागंज थाना अंतर्गत एक गांव में मौसी के घर के बगल में रह रही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। बुधवार की शाम प्रेमी युगल गांव में स्थित मंदिर के पास बैठे थे।

तभी लड़की के परिजनों ने देख लिया और मारने के लिए दौड़ा लिया। लड़का डर से नदी पर बने पुल से नीचे कूद गया। कूदने के बाद नदी में नही दिखाई देने पर गांव वालों ने उसे डूबा जान तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नदी के किनारे से ढूंढ कर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें